इस बार भी पुस्तक मेले में ममता की पांच नई किताबें



कोलकाता, 27 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

एक ओर राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयास तो दूसरी ओर केंद्र सरकार से टकराव के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किसी न किसी तरह लेखनी के लिए समय निकाल ही लेती हैं। पिछले साल कोलकाता पुस्तक मेले में उनकी पाचं पुस्तकों का लोकार्पण हुआ था और सारी जबरदस्त बिकी थी। इस साल और पांच पुस्तकें मेले में दिखाई देंगी। इस तरह उनकी किताबों की संख्या 65 से बढ़कर 70 हो जाएगी।

इस साल की पुस्तकों में कविता की रुद्राक्ष, बच्चों के लिए शिशुबेला और हाल की घटनाओंको लेकर लिखी आमार नवप्रजन्म शामिल है। प्रकाशक संस्था के शुभांकर दे ने बताया कि दो पुस्तकों की पांडूलिपियां तो मिल गई हैं, लेकिन अभी तक नाम तय नहीं हुआ है। लेकिन दोनों पुस्तकें लेखों का संग्रह है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News