@संतोष यादव, सुल्तानपुर। राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा चिकित्सालयों में चिकिसको एवं विशेषज्ञो के खाली पड़े 1407 पदों पर सीधी भर्ती अन्तर्गत आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे है।जिसकी पूर्व में इस आशय से जुडी सूचना अखबारों में प्रकाशित भी हो चुकी है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार यादव ने उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रेसवार्ता में बताया कि अभ्यर्थी अपना अपना ऑनलाइन आवेदन www.pariksha.up.nic.in पर निर्धारित तिथि तक कर सकते है।