शोटोकन कराटे कैम्प 2018



हुगली, 31 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

चन्दननगर के सुभाषपल्ली में गत 28 जनवरी को शोटोकन कराटे कैम्प 2018 का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों के कराटे खिलाड़ियों व इनस्ट्रक्टरों ने भाग लिया। इस कैम्प के माध्यम से वर्ल्ड कराटे फैडरेशन (डब्लूकेएफ) के नियमों से सभी को अवगत कराया गया व बताया गया कि कराटे भी खेल श्रेणी में आता है और इसके नियम-कानून है और जो इसका पालन करेगा वही आगे भी खेल सकेगा वर्ना डिसक्वालीफाई कर बाहर कर दिया जाएगा। डब्लूकेएफ के मुताबिक खेलने वाले खिलाड़ी ही बहुत आगे जा सकते हैं व विश्व में अपना विशेष पहचान बना सकते हैं।

वहीं कियो जापान शोटोकन कराटे-डू एसोसिएशन पश्चिम बंगाल के चीफ टेकनिकल डायरेक्टर व अध्यक्ष मोहम्मद कौसर ने बताया कि आने वाले वर्षों में भी इस तरह के कैम्प आयोजित किए जाएंगे। साथ साथ उन्होंने खेल की बारीकियों पर प्रकाश डाला व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि नियमों का पालन करते हुए अच्छा प्रदर्शन करें जिससे आप लोग अपने अपने जिलों, राज्य व देश के लिए अच्छा खेलते हुए मैडल प्राप्त कर सके।

वहीं सेनसाई हैदर अली, सेनसाई अब्दुल अज़ीज़, सेनसाई अब्दुल जलील, सेनसाई एसके कुर्बान व सेनसाई विवेक मिश्रा ने इस कैम्प को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा की।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News