मजलिस-उलेमा-ए-इस्लाम का शरीयत कांफ्रेंस



हावड़ा, 01 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मजलिस-उलेमा-ए-इस्लाम के हावड़ा इकाई द्वारा 31 जनवरी को हावड़ा के सरत में शरीयत कांफ्रेंस आयोजित किया गया जिसमें मुस्लिम समाज के विशिष्ट लोगों ने शिरकत की।

कांफ्रेन्स में तीन तलाक "द मुस्लिम वूमैन बिल 2017" पर चर्चा करते हुए इसे रद्द करने की बात कही गयी व संस्था के माध्यम से केन्द्र सरकार से इस पर इंस्टीट्यूशन आॅफ इस्लामिक स्टडीज एण्ड फतवा के बुद्धिजीवियों से सलाह-मशवरा कर निर्णय लेने की बात कही गयी।

वहीं कांफ्रेंस में मौलाना करी अमनल्लाह, मौलाना अबुल कलाम अहसनुल, प्रोफेसर सलमान खुर्शीद, शहाबुद्दीन सरदार, नसिरुल इस्लाम, इम्तियाज अली, मुफ्ती मुख्तार आलम राजवी, मौलाना शमीमूज्जमान कादरी, मौलाना अब्दुल हमीद हबीबी, मौलाना सखावत हुसैन बरकती, मुफ्ती दीदार हुसैन मिसबाही, मौलाना मोहम्मद फारुकी तेघी उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News