तृणमूल सांसद के पत्र के कारण बंद नहीं होगा हाल्ट स्टेशन



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 01 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भादुतला हाल्ट स्टेशन फिलहाल बंद नहीं हो रहा है। रेलवे ने पहले के फैसले से पीछे हटने का फैसला किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन ने तय किया है कि बांकुड़ा जिले के कालिसेन व मेदिनीपुर के भादूतला पैसेंजर हाल्ट स्टेशन को बंद करने के पहले की घोषणा को अगली विज्ञप्ति जारी होने तक स्थगित करने निर्णय किया गया है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले रेलवे की ओर से एक विज्ञप्ति जारी करके हाल्ट स्टेशन को एक फरवरी से बंद करने का एलान किया गया था।

विज्ञप्ति में कहा गया था कि एक फरवरी से लाभजनक नहीं होने के कारण दोनों हाल्ट स्टेशन बंद किए जा रहे हैं। इसके बाद मेदिनीपुर की तृणमूल कांग्रेस की सांसद संध्या राय ने 29 जनवरी गार्डेनरीच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के सदर कार्यालय में पत्र लिख कर भादुतला हाल्ट स्टेशन बंद नहीं करने की सिफारिश की थी। माना जा रहा है कि सांसद के पत्र के बाद ही रेलवे ने अपना फैसला स्थगित किया है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News