प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ उपहार है वृक्ष



@संतोष यादव, सुलतानपुर। प्रकृति का सर्वश्रेष्ठ उपहार वृक्ष जीवन का वरदान होता है। धरती का एक तिहाई हिस्सा हरा-भरा होगा तभी भारत स्वस्थ व सुन्दर होगा। यह उद्गार उ०प्र० सरकार के ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) ने सुलतानपुर नगर के 400 के०वी० विद्युत डाकबगले में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए कही।उन्होंने कहा पार्टी का यह प्रदेश व्यापी अभियान धरती को हरा भरा कर एक स्वस्थ एवं स्वच्छ धरा को बनाने का है। उन्होने कहा इस अभियान को कार्यकर्त्ताओं पूरे मनोयोग से लगकर सफल बनाये।उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गरीबो के उत्थान व कल्याण के लिए कार्य कर रही है। तहसील व थाना दिवस को संपूर्ण समाधान दिवस बनाने के लिए सरकार कृत संकल्पित है इसलिए जनप्रतिनिधियों, सांसदो ,विधायको व पार्टी जिलाध्यक्षों को जनसमस्याओं के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अगुवाई में पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, महामंत्री कृपाशंकर मिश्रा, डा० संतोष सिंह, उपाध्यक्ष विजय मिश्री, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, पूर्व महामंत्री संजय सिंह सोमवंशी, गांधी सिंह, अजय सिंह लौहर, वेद प्रकाश उपाध्याय चैम्पियन, डा० सुजीत सिंह, गोविन्द नारायण तिवारी, अनिल मिश्रा प्रधान, बबलू पाठक आदि लोगो ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News