रक्तदान व कम्बल वितरण



हावड़ा, 01 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 16 में मोहम्मद अकरम मेमोरियल सोसाइटी द्वारा 13वां रक्तदान शिविर व कम्बल वितरण का आयोजन वृहस्पतिवार को किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अरुप राय, क्षेत्र के विधायक व राज्यमंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला, एमएमआईसी श्यामल मित्रा, सेन्ट्रल हावड़ा माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष मोहम्मद शकील सहित अनेक पार्षद उपस्थित हुए।

मोहम्मद अकरम मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष व वार्ड संख्या 16 से पार्षद मोहम्मद रुस्तम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष कि भांति इस वर्ष भी लोगों ने बढ़ कर रक्तदान में हिस्सा लिया और वहीं सैकड़ों जरूरतमंदों में कम्बल वितरण किया गया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News