मारियाज ग्रूप ने हावड़ा के गौरव को सम्मानित किया



---रंजीत लुधियानवी, हावड़ा, 04 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मारियाज ग्रूप आफ इंस्टीट्यूट्स की ओर से रविवार को हावड़ा का गौरव बढ़ाने वाले विद्वानों को सम्मानित किया। इस मौके पर शरत सदन प्रेक्षागृण में आयोजित ‘वी सैल्यूट आवर प्राइड’ कार्यक्रम का संचालन मारियाज ग्रूप के चेयरमैन और मारियाज डे स्कूल के रेक्टर अमिताभ दत्त ने किया। जस्टिस (अवकाश प्राप्त) सुशांत चटर्जी, पद्मश्री बरुण मजूमदार, रथिंद्र मोहन चट्टोपाध्याय, डाक्टर पार्थ प्रतिम सेन को देश, समाज के लिए किए गए कामों के लिए सम्मानित किया गया।कल्पना दत्त फाउंडेशन की चेयरमैन कल्पना दत्त ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस मौके पर 1982 से लेकर अब तक शिक्षा जगत में मारियाज ग्रूप में मारियाज डे स्कूल हावड़ा, साउथ हावड़ा, रामराजातला, शिवपुर, मौड़ीग्राम के अलावा शिशुनिकेतन, सुरेश्वर दत्त ला कालेज के छात्र-छात्राओं गीत-संगीत पेश करके दर्शकों को मंत्र-मुग्ध किया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News