अपने सदस्यों का सामूहिक बीमा कराएगी उपजा



@संतोष यादव, सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की एक सभा प्रेस क्लब में आयोजित हुई जिसमें संगठन सदस्यों का सामूहिक बीमा कराने, संगठन को गतिशील बनाने तथा किसी अन्य संगठन के सदस्य को उपजा की सदस्यता न देने संगठन, की स्मारिका प्रकाशन सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ। वरिष्ठ पत्रकार मनोराम पाण्डेय ने कहा कि जो लोग अन्य संगठनों में भी सदस्यता ग्रहण किए हैं उन्हे आगे से उपजा में सदस्य न बनाया जाए। संरक्षक शिवप्रकाश ने संगठन को और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उपजा सदस्यों का सामूहिक बीमा कराने की जिम्मेदारी सचिव मनोज शर्मा को दी गई जिस पर मनोज ने पांच अगस्त तक सभी सदस्यों का सामूहिक बीमा कराकर कागजात उपलब्ध कराने की बात कही। उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने प्रदेश की कोटा मनी का मुद्दा उठाया जिस पर महामंत्री संतोष यादव ने अगली बैठक तक कोटा मनी जमा कराने की बात कही। वहीं कोषाध्यक्ष श्यामचन्द्र श्रीवास्तव ने उपजा की स्मारिका प्रकाशन का मुद्दा उठाया जिस पर स्मारिका प्रकाशन की जिम्मेदारी युवा साहित्यकार ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि को दी गई। अगली बैठक 23 जुलाई को सुनिश्चित की गई जिसमें स्मारिका से जुड़े मैटर सभी सदस्यों से उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। इस मौके पर दिनेश पाण्डेय, हनुमान तिवारी, सतीश पाण्डेय, दीपक मिश्रा, अशोक सिंह, इन्द्र नारायण तिवारी, श्याचन्द्र श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, संजय सिंह, पवन दूबे, सुशील मिश्रा, रवीन्द्र पाण्डेय, दुर्गाप्रसाद निषाद आदि मौजूद रहे। बैठक के अंत में वरिष्ठ पत्रकार एस० एस० वर्मा के हुए असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति व संकट की इस घड़ी में परिवारजनों को कष्ट सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News