सुल्तानपुर से भी जुड़ीं है नये राष्ट्रपति की यादें



@संतोष यादव, सुल्तानपुर। देश के राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद की यादें इस जिले भी जुड़ीं है।14 दिसम्बर 2013 को सुल्तानपुर में ही उन्होनें एक रात्रि गुजारी थी।सुल्तानपुर में ही जिला मुख्यालय पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डा० एम० पी० सिंह के संयोजन में आयोजित "रन फार यूनिटी" कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे इस जिले में पहुँचे थे। उन्होने रात्रि निवास गार्डेन व्यू गेस्ट हाउस में तथा भोजन भाजपा नेता राजन चौधरी के घर पर किया था। भारत गणराज्य के चौदहवें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित महामहिम रामनाथ कोविंद के ऐतिहासिक जीत पर सुल्तानपुर में भी लोगो ने खुले मन से उनका स्वागत करते हुए आतिशबाजी कर व एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर खुशी का इजहार किया।
14 दिसम्बर 2013 को जिले में आये महामहिम की सादगी सबने देखी थी। जिस होटल में वे ठहरे थे उसके मालिक संदीप कुमार भी उनकी सादगी के कायल है। संदीप कहते है कि वे सौभाग्यशाली लोगो में शुमार है, उनके प्रतिष्ठान पर राष्ट्रपति ठहर चुके है। वही भाजपा में बाल्मीकि समाज का चेहरा राजन चौधरी भी अपने को गौरवन्तित महसूस कर रहे कि राष्ट्रपति जी ने उनके घर भोजन करने का अवसर दिया था। श्री चौधरी गदगद है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News