जिन्दगी को तीर्थ बना कर जिओ तमासा बनाकर नहीं : मुनिश्री प्रतीक सागर



हावड़ा, 16 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

दुनिया में स्वार्ग उन को मिलता हैं जो अपने गुस्से पर काबु करना जानते हैं जो दुसरो की गलती को माफ कर देते हैं और जो दयालू होते हैं। क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज ने श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर हावड़ा के सभागृह में धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज नैतिकता का पतन हो रहा हैं, पहले मकान कच्चे थे मगर परिवार के रिस्ते पक्के थे मगर आज मकान पक्के है आपसी सम्बध कच्चे हो गये हैं जिस का कारण हैं महिलाएँ किटीपार्टी में बिजी है, पुरुष पैसा कमाने में, बच्चे माता पिता होते हुए भी अनाथों की तरह जिन्दगी जी रहे हैं, यह जिंदगी जिने का तरिका बन्द होना चहिए।

मुनि श्री ने आगे कहा की आज की युवा पीढ़ी नशे की गुलाम हो चुकी है, घर होटल बन गये हैं जहाँ बाप आता हैं तो बेटा बहार चला जाता हैं और बेटा आता है तो बाप। घर में सामान भले ही होटल जैसा रखे मगर घर का वातावरण मंदिर जैसा पवित्र होना चहिए।

मंदिर कमेटी के ट्रष्टीयों ने बाताया कि क्रांतीवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज की अमृत वाणी में दिनांक 18 फरवरी रविवार को प्रातः 9 बजे विराट धर्म सभा का आयोजन पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, डॉवसन रोड हावड़ा के सभागृह में होगी। सभी भक्तगणो को अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News