110 वर्ष पूरे होने पर निशुल्क चिकित्सा शिविर



@संतोष यादव, सुलतानपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा अपनी स्थापना के 110 वर्ष पूरे होने पर बस स्टेशन के समीप स्थिति शाखा पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में बैंक शाखा में आने वाले ग्राहक व अन्य लोगों ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। इस मौके पर जीवन ज्योति अस्पताल द्वारा अनेक तरह की जांच भी की गई। कमला इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। शाखा के मुख्य प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा स्थापना के 110 वर्ष पूरा कर चुका है तथा इसी कड़ी में अपने ग्राहकों व अन्य लोगों के लिए यह निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में लगभग 300 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वही शाखा परिसर में स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख एस० के० मिश्र, उप क्षेत्रीय प्रमुख के० सी० शुक्ला, बृजेश कुमार, अमिता कुमारी, तृप्ता सोनी, कुमारी सरिता, प्रशांत कुमार, शशांक सिंह, बी०के० खन्ना, मोहम्मद असलम सहित अनेक कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News