18 फरवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
24 परगना कन्निन जुकु शोटोकन कराटे-डू एसोसिएशन द्वारा इनविटेशनल कन्निन जुकु शोटोकन स्टेट कराटे चैम्पियनशिप 2018 का आयोजन तलडी अकाता संघ, तलडी 24 परगना में किया गया। इस चैम्पियनशिप में कियो जापान शोटोकन कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ वेस्ट बंगाल ने भाग लिया जिसमें तोपसिया, कोलकाता के मोहम्मद अरमान ने फाइट में गोल्ड व काटा में गोल्ड, फैजान अली ने फाइट में गोल्ड व काटा में सिल्वर, एसके साहिल ने फाइट में सिल्वर व काटा में गोल्ड तथा एसके ज़फर ने फाइट में गोल्ड पदक प्राप्त किया।
वहीं इन खिलाड़ियों के साथ उनके कोच मोहम्मद तनवीर, कियो जापान शोटोकन कराटे-डू एसोसिएशन ऑफ वेस्ट बंगाल के चीफ टेक्नीकल डायरेक्टर सिहान मोहम्मद कौसर भी उपस्थित रहें व खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी इजहार की।