एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफास



@संतोष यादव सुल्तानपुर।कोतवाली नगर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर फ्राड करने वाले एक गिरोह का पर्दाफास किया है।पुलिस ने एक को पकड़ने में सफलता पाई दूसरा भागने में सफल रहा।पकड़े गए युवक के पास से कई बैंको के एटीएम कार्ड 20 हजार नगदी व एक बाइक बरामद हुई है।
सोमवार को मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह व प्रमोद यादव सिपाहियों के साथ चौक में छापेमारी की जहाँ केनरा बैंक के एटीएम के पास से एक ब्यक्ति को पकड़ा जिसकी पहचान विकास उपाध्याय पुत्र राजेन्द्र उपाध्याय अयोध्या नगर थाना पीपरपुर जिला अमेठी के रूप में हुई। उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार युवक की तलाश के लिए दबिश दी जा रही।गिरफ्तार युवक के पास से अलग अलग बैंको के 7 एटीएम कार्ड,जिसमें तीन एटीएम कार्ड बैंक ऑफ बड़ौदा एक एसबीआई एक पीएनबी एक आईसीआई व एक आंध्रा बैंक का शामिल है।साथ ही 20 हजार रूपये नगद,व एक मोटर साईकिल भी बरामद हुई है।उसने बताया कि वे लोग मदत के बहाने एटीएम बदल लेते थे।पुलिस की माने तो पकड़े गए युवक द्वारा जिले के बाहर 60 से अधिक एटीएम से फ्रॉड करके पैसा निकाला जा चुका है।इन पर अमेठी व सुल्तानपुर के कई थानो में दर्जन भर मुकदमें भी दर्ज है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News