गौ मांस तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग एक गिरफ्तार आठ फरार



@संतोष यादव सुल्तानपुर।इसौली में गो मांस तस्करी में लगे एक गिरोह के कब्जे से पुलिस को गौमांस गाय की मुंडी जीवित बछड़ा सहित कई हथियार बरामद हुए।मौके पर पहुँची पुलिस पर फायरिंग करते हुए आठ तस्कर फरार हो गए जबकि एक को पकड़ने में पुलिस कामयाब रही।इन सभी के खिलाफ बल्दीराय थाने में गो बध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
सोमवार को दोपहर मुखबिर के जरिये बल्दीराय थाने की पुलिस को सूचना मिली कि गोमती नदी के किनारे इसौली में कुछ लोग गोकशी में लगे है।जिस पर थानाध्यक्ष यस पी सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुँच गए।पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी।थानाध्यक्ष ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। यस पी के निर्देश पर हलियापुर कुड़वार कूरेभार थाने व देहली और वलीपुर चौकी की फोर्स मौके पर पहुँची।आठ लोग भागने में सफल रहे।इसौली निवासी धुरंधर सुत मो0 शरीफ पकड़ा गया।उसके पास से एक 315 बोर का एक तमंचा 2 जीवित कारतूस 2 खोखा बरामद हुआ। दी।उनके निर्देश पर एक देशी कट्टा 2 जिन्दा कारतूस 2 खोखा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में ,8भागने में हुए सफल,गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 1 देशी कट्टा 2 ज़िंदा व 2 खोखा कारतूस पुलिस ने किया बरामद किया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से 10 कुंतल गौमांस ,एक अधकटी गाय एक जीवित बछड़ा चार मुंडी गाय की और 3 बांका 3 छूरी मिली है। ग्रामीणों की माने तो यह धंधा इसौली गांव में नदी किनारे लंबे समय से चल रहा है।दिन दहाड़े गोबध की खबर से आस पास के गांवों में तनाव का माहौल है।किसी अप्रिय घटना के मद्देनजर यस पी अमित वर्मा के निर्देश पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News