बंगाल : पंचायत चुनावों के मुद्दे पर सरकार व आयोग में टकराव



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 02 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राज्य में इस साल होने वाले पंचायत चुनावों के मुद्दे पर एक बार फिर सरकार और राज्य चुनाव आयोग के बीच टकराव के आसार बन रहे हैं। दोनों के बीच इस मुद्दे पर मतभेद हैं कि यह चुनाव कितने चरणों में कराए जाएं। राज्य सचिवालय सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार पूरे राज्य में एक ही चरण में पंचायत चुनाव कराना चाहती है। लेकिन चुनाव आयोग ने उसकी मंशा की राह में रोड़े अटका दिए हैं।

आयोग के अधिकारियों की दलील है कि इसमें कई दिक्कतें हैं। इनमें सबसे बड़ी समस्या पर्याप्त चुनाव अधिकारियों और वाहनों की उपलब्धता है। इसके अलावा तमाम मतदान केंद्रों पर तैनाती के लिए सशस्त्र सुरक्षा बलों की भी कमी है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News