@संतोष यादव सुलतानपुर।आर टी ओ दफ्तर पर एसडीएम सदर ने दल-बल के साथ गुरूवार को छापा मारा। छापेमारी के दौरान दो दलालों को दबोचा वहीं कुछ भागने में सफल रहे।एसडीएम ने कोतवाल व नायब तहसीलदार को प्रतिदिन छापेमारी करने के निर्देश दिए।साथ ही कार्यालय के इर्द-गिर्द अवैध सजी दुकानें तत्काल बंद कराते हुए हटवाने के निर्देश दिए।
पिछले कई दिनों से जिलाधिकारी को एआरटीओ कार्यालय में दलाली की शिकायत मिल रही थी। जिस पर उनके निर्देश पर एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय ने गुरुवार को छापा मारा। इस दौरान कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से सांठ-गांठ कर निर्धारित फीस से ज्यादा पैसा लेकर काम कराने वाले दलालों में हड़कंप मचा रहा।