देश में पहली बार पुलिस वालों के लिए बनाया मल्टीप्लेक्स



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 08 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पुलिस वाले लगातार काम करते रहते हैं। त्योहारों के दिन जब आम लोगों को छुट्टी रहती है पुलिस वालों की छुट्टियां रद्द हो जाती हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार की ओर से तनाव के लम्हों से मुक्ति दिलवाने के लिए पुलिस वालों के लिए मल्टीप्लेक्स चालू किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक दक्षिण कोलकाता के अलीपुर पुलिस बाडीगार्ड लाइन में यह मल्टीप्लेक्स बनवाया गया है। यह खास तौर पर पुलिस में काम करने वालों और उनके परिवारवालों के लिए है। यहां पर वे लोग आराम से फिल्म देख सकेंगे। इतना ही नहीं, इस मल्टीप्लेक्स के प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। बुधवार को पुलिस वालों और उनके परिवार के लिए स्क्रीनिंग रखी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि इस मल्टीप्लेक्स के निर्माण के लिए शहर के विभिन्न मल्टीप्लेक्स मालिकों से बात की गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस के आला अधिकारियों को पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों के बारे में भी सोचविचार के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत उनकी पारिवारिक जिंदगी में कुछ पल आनंद से बीत सकें। इसके तहत राज्य बंगाल पुलिस ने 'विजन 2020' पहल शुरू की थी। इस पहल के तहत परिवार के साथ पुलिस वालों के बेहतर समय बिताने और उनकी छुट्टियों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना है। इस परियोजना के तहत ही पुलिस वालों के लिए मल्टीप्लेक्स बनाया गया है।

मालूम हो कि इस तरह के मल्टीप्लेक्स फौज और नेवी में तो देखे जा सकते हैं लेकिन पहली बार किसी राज्य की पुलिस के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है। कोलकाता के अलावा पश्चिम बंगाल के दूसरे जिलों के रहने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी इस मल्टीप्लेक्स का आनंद ले सकेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News