शिक्षामित्रों का धरना प्रदर्शन



@संतोष यादव, सुलतानपुर। समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों ने गुरूवार को भी धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। पूरे जिले से कइट्ठा हुए शिक्षामित्र मार्च करते हुए बस स्टेशन के समीप पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने समझा बुझाकर उन्हे हटाया।

शिक्षण कार्य से विरत शिक्षामित्र विद्यालय जाने के बजाए संगठन के आह्वान पर सीधे जिला मुख्यालय पहुंच गए। धीरे-धीरे जब उनकी संख्या बढ़ी तो दोपहर बाद तिकोनिया पार्क से कलेक्ट्रेट, बीएसए आफिस, डाकखाना चौराहा, चौक से होते हुए बस स्टेशन पहुंचे। इस दौरान प्रदेश व केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी किया। आन्दोलित शिक्षामित्रों का कहना था कि सरकार उनके साथ न्याय नही कर रही है। उनका भविष्य खुद अधर में लटका है ऐसी स्थिति में वह नौनिहालों का भविष्य कैसे सुधारेंगे। शिक्षामित्रों ने मांगे नही पूरी होने पर शिक्षण कार्य से विरत रहने व आन्दोलन अनवरत जारी रखने की घोषणा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद दूबे, महिला अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, पवन कुमार, रामप्रसाद मिश्र, अनिल सिंह, उदय पाण्डेय समेत सैकड़ों शिक्षामित्र मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News