हावड़ा जनता आदर्श विद्यालय में नि:शुल्क बांटी गई नैप्कीन



हावड़ा, 09 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर गुरुवार 08 मार्च को उत्तर हावड़ा स्थित जनता आदर्श विद्यालय फॉर गर्ल्स में स्वयं सेवी संस्था हावड़ा नवज्योति व उड़ान के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क सेनेटरी नैप्कीन का वितरण किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के बीच इस मुद्दे को लेकर एक जागरूकता अभियान भी चलाया गया जिसमें संस्था उड़ान की अध्यक्ष कमलेश जैन व हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 13 की पार्षद गीता राय ने बच्चियों को इस विषय में अहम जानकारी दी।

इस अवसर पर हावड़ा नवज्योति से जुड़ी छात्राएँ नेहा प्रजापति, नेहा रजक, पिंकी उपाध्याय, निशा रजक, निक्की साव, पूजा का विशेष योगदान रहा। हावड़ा नवज्योति के अध्यक्ष डॉ• सिपाही सिंह ने तमाम अतिथियों व सहयोगियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News