---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 14 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
उत्तर प्रदेश व बिहार में लोकसभा उपचुनावों में भाजपा पर जीत के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, बहुजन समाज पार्टी की मायावती व राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव को बधाई दी है। इस बारे में ममता ने अपने ट्वीट में कहा कि भाजपा के अंत की शुरुआत हो गई है। उन्होंने इसे महान जीत करार दिया।
मालूम हो कि सपा ने बसपा के समर्थन से उत्तरप्रदेश की गोरखपुर व फूलपूर सीटें जीत ली हैं। बिहार की अररिया लोकसभा सीट पर भी राजद ने भाजपा को पटखनी दे दी है।