सबला को बल देने का संकल्प



हावड़ा, 16 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● हावड़ा नवज्योति ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क सेल्फ डिफेंस कोर्स की शुरुआत की

● स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बेजार पड़े पार्क का पुनरुद्धार कर वहीं शुरु की कक्षाएं

बदलते समय में समाज ने भी मान लिया है कि नारी अबला नहीं सबला हैं। लगभग हर क्षेत्र में नारियों ने इसे साबित भी कर दिया। हालांकि समाज का एक हिस्सा इस विचार से सहमत नहीं। लिहाजा सुरक्षा के लिहाज से महिलाओं का स्वतंत्रता पूर्वक घर से निकलना आज भी सवालों के घेरे में हैं। 

महिलाओं की शिक्षा व उत्थान में प्रयासरत समाजसेवी हावड़ा नवज्योति ने ऐसे सवालों के कई घेरों को तोडऩे का संकल्प लिया है। संस्था के सचिव प्रभात मिश्र ने आज अपनी बिटिया पीहू के दूसरे जन्मदिवस पर बतौर तोहफा उसे यही संकल्प देने का फैसला लिया है। 

संस्था की ओर से शुक्रवार से महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करने को नि:शुल्क कराटे कोर्स की शुरुआत की गई। सीएम ममता बनर्जी के आदर्शों को जीवंत करने की इस योजना में राज्य के युवा व खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला, हावड़ा बोरो 2 की चेयरपर्सन मनजीत राफेल, वार्ड 12 के पार्षद गौतम चौधरी (दिलु दा) का विशेष सहयोग मिला। 

प्रशासन के सहयोग से शैलेंद्र बोस रोड स्थित संस्था के कार्यालय के सामने बेजार पड़े पार्क का पुनरुद्धार किया गया। इसी पार्क में राष्ट्रीय स्तर के कराटे प्रशिक्षक महेश दास के नेतृत्व में कराटे की कक्षाओं का शुभारंभ हुआ। पार्क के पुनरुद्धार से स्थानीय लोग भी खुश हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ• सिपाही सिंह, पूर्व अध्यापक बीएन पाण्डेय, वार्ड 10 व 12 के यूथ प्रेसिडेंट व समाजसेवी सुभाष राफेल उपस्थित थे। 

संस्था के सदस्य, राजू , संतोष विक्की, विश्वजीत, योगेश, धर्मेंद्र, जयंत, संजीत, अशोक, राजकुमार, गोरख, गोपाल, सोहन की मेहनत ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News