कोलकाता, 19 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पश्चिम बंगाल कॉंग्रेस कमिटी के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश जयसवाल को ऑल इंडिया काँग्रेस कमिटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। बता दें कि हावड़ा के टिकियापाड़ा मजदूरों के नेता से लेकर राज्य सचिव के अहम पद तक, फिर राष्ट्रीय कमिटी के सदस्य बने हैं।
एआईसीसी सदस्य बनने पर उन्होंने सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी का शुक्रिया अदा किया हैं। वहीं हावड़ा जिला छात्र परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद शाहीद कुरैशी सहित शहजादा सलिम व अनुप जयसवाल ने शुभकामनाएं दी है।