डा० राकेश पाण्डेय, बहराइच, 03 अगस्त। गत 31 जुलाई को रात्रि करीब एक बजे वादी निजामुद्दीन खां पुत्र इस्लाम खां निवासी ग्राम वजीरपुर थाना दरगाह शरीफ बहराइच के घर में चोर घुस कर चोरी कर 2 मोबाइल व 500 रूपया लेकर भाग रहा था कि वादी व गाँव वालो ने मिलकर दौड़ाया, मार पीट कर एक व्यक्ति को मय चोरी के माल के पकड़ कर थाने लाया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 1212/17 धारा 457,380,411 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया था। गत 01 अगस्त को थाना हवालात में निरुद्ध मु०अ०सं० 1212/17 धारा 457,380,411 आईपीस का अभियुक्त जिसने अपना नाम पता लियाकत पुत्र शब्बीर, पता मदरहवा थाना भिनगा जिला श्रावस्ती बताया था वह थाना स्थानीय के संतरी प्रहरी को झाँसा देकर भाग गया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 1213/17 धारा 223,224 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियोग के खुलासे का व पुलिस हिरासत से फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी का सख्त निर्देश सुनील कुमार सक्सेना पुलिस अधीक्षक, बहराइच ने संजय कुमार दूबे थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ को दिया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम में कमलेश दीक्षित अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सिद्धार्थ तोमर क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में अभियुक्त की तलाश प्रारंभ की गई तो पता चला कि उक्त गिरफ्तार शुदा/थाना स्थानीय से फरार अभियुक्त ने अपना नाम व पता फर्जी बताया था। उक्त फरार अभियुक्त का असली नाम पता बशारत डफाली पुत्र हैदर अली निवासी ग्राम मोहम्मद अली पुरवा एच/ओ किशुनपुर चंदन भारी, थाना मल्हीपुर, जिला श्रावस्ती है। उक्त अभियुक्त को दिनांक 2 अगस्त को समय 4 बजे संध्या, भंगहा बाजार सरकारी अस्पताल के पास से जनपद श्रावस्ती से गिरफ्तार किया गया तथा मु०अ०सं० 1212/17 धारा 457,380,411 आईपीसी में धारा 419,420 आईपीसी की बढोत्तरी कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।
अपराधिक इतिहास- बशारत डफाली पुत्र हैदर अली निवासी ग्राम मोहम्मद अली पुरवा एच/ओ किशुनपुर चंदन भारी, थाना मल्हीपुर, जिला श्रावस्ती।
1.मु०अ०सं० 1212/17 धारा 457,380,411 आईपीसी, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच
2.मु०अ०सं० 33/04 धारा 41/109 सीआरपीसी थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती
3.मु०अ०सं० 267/04 धारा 41/109 सीआरपीसी थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती
4.मु०अ०सं० 446/04 धारा 401 आईपीसी थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती
5.मु०अ०सं० 447/04 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती
6.मु०अ०सं० 476/10 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती
7.मु०अ०सं० 1858/15 धारा 3(1) यू०पी० गैगंस्टर एक्ट थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती
गिरफ्तारी टीम- थाना दरगाह शरीफ बहराइच
1.संजय कुमार दूबे थानाध्यक्ष
2.वरिष्ठ उ०नि० छोटक यादव
3.का० जितेन्द्र गुप्ता
4.का० अखिलेश राय
5.का० सैय्यद इरफान अहमद
6.का० बीरपाल यादव
7.का० मधुकर अवस्थी
8.का० आशीष जायसवाल सर्विलांस सेल