गाना सुन रहे बाइकर्स के खिलाफ डीएम का ऐक्शन।
वाराणसी के जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने बगैर हेलमेट पहने इयर फोन लगा कर गाना सुनते हुए गाड़ी चला रहे एक छात्र का चलान कर दिया। जिलाधिकारी उस समय अपने कार्यालय जा रहे थे। युवक के बारे में बताया जा रहा है कि मोहम्मद सलमान खुर्शिद शिवपुर स्थित कांशीराम आवास का निवासी है। डीएम श्री मिश्रा ने फर्राटा भर रहे छात्र के बगल में अपनी गाड़ी लाकर उसे रूकने का इशारा किया। कार से उतर कर डीएम साहब उसका इयर फोन अपने कान में लगाया तो गाना चालू था, इस बात पर उन्होंने कचहरी चौकी इंचार्ज को बुलाकर बाईक का चालान किया।