चैती छठ पूजा पर सेवा शिविर का आयोजन



हावड़ा, 23 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

चैती छठ पूजा के पावन अवसर पर उत्तर हावड़ा के किंग्स रोड व हुगली नदी के तट पर स्थित नमकगोला घाट पर समाजसेवी संस्था हावड़ा कमल संघ द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। बता दें कि कई दसकों से यह संस्था छठ व्रतियों की सेवा करती आ रही है। वहीं शिविर का उद्घाटन स्थानीय पार्षद गीता राय ने किया।

छठ व्रतियों की सेवा में गंगाघाट की सफाई, सड़क की सज्जा के साथ पूजन सामग्री का वितरण भी किया गया। सामग्री में आम का पल्लव दातुन, गाय का दूध अर्घ देने के लिए दिया गया तथा घाट पर आए श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और चाय की व्यवस्था की गई। संस्था के सचिव उमेश राय सहित अविनाश प्रताप सिंह, राजेश राय, रवि सिंह, विजय राय, उमा शंकर प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह शुखारी, सूरज प्रताप सिंह, सनी सिंह तथा निमात्री संस्था की बबिता जैन, आशा अग्रवाल, कविता चौधरी उपस्थित व सक्रिय दिखे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News