कांग्रेसियों की गॉधीगिरी :- पथ्थर का जबाब फूलों से।।



कांग्रेसियों की गॉधीगिरी :- पथ्थर का जबाब फूलों से।।
वाराणसी- गुजरात के बनासकांठ में राहुल गॉधी के वाहन पर हुए पथराव का विरोध बनारस के कांग्रेसियों ने गॉधीवादी तरीके से की। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में जिलाध्यक्ष हरीश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेद्रमोदी के तैल चित्र पर गुलाब की पंखुड़ियॉ अर्पित कर अपना विरोध प्रकट किया। महात्मागॉधी काशी विद्यापीठ के प्रांगण स्थित भारतमाता मंदिर में विरोध कर रहे कांग्रेसियों ने अपने शरीर पर महात्मा गॉधी का पोस्टर चपकाए हुए थे, तथा पुष्प अर्पित करते हुए शर्म करो-2 का नारा लगा रहे थें। इस दौरान हरीश मिश्रा ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने विरोधियों पर पथ्थर बरसा सकती है मगर हम उनका जबाब फूलों से देकर आगामी 2019 के चुनाव में उनको अपने तागत का अंदाजा लगवा देंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News