भगवान महावीर स्वामी के 2617वे जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य मे शोभायात्रा, फल वितरण व बालक भोज का आयोजन



हावड़ा, 29 मार्च 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

जैन धर्म के 24वे तीर्थकर सत्य, त्याग अपरिग्रह के प्रणेता भगवान महावीर स्वामी के 2617वे जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में क्रांतिकारी मुनी श्री 108 प्रतीक सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रातः 5:30 डबसन रोड स्थित श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो गाजे बाजे के साथ डबसन रोड, अवनी दत्ता रोड हावड़ा रोड होते हुए मंदिर जी में श्री जी के अभिषेक पुजन के साथ सम्पन्न हुई।

वहीं इस अवसर पर अरिहंत मण्डल द्वारा हावड़ा हास्पीटल एंव जयसवाल हास्पीटल में मरीजों में फल वितरित किये गये और बालक भोज का आयोजन किया गया। सुप्रभात महिला मण्डल द्वारा संध्या कालिन आरती एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम की सूचना जैन राजनैतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने दी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News