अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिंदी परिषद : शिक्षक सम्मान समारोह



हावड़ा, 01 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मध्य हावड़ा स्थित सरत सदन में “अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिंदी परिषद” के हावड़ा जिला शाखा के तत्वधान में रविवार 01 अप्रेल को “शिक्षक सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस शिक्षक सम्मान सभा की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिंदी परिषद के चेयरमैन व संस्थापक हृदय नारायण मिश्र ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ हावड़ा ज्ञानपीठ के कुछ शिक्षिकाओं द्वारा प्रशिक्षित ज्ञानपीठ के छोटे-छोटे छात्रों द्वारा ‘श्री गणेश वंदना’ पर आधारित नृत्य द्वारा हुआ। तत्पश्चात डा• अजय कुमार राय ने अपने साहित्यिक गीतों के गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथियों के रूप में पश्चिम बंगाल सरकार में सहकारिता मंत्री अरूप राय, विधायिका वैशाली डालमिया, ह्रदय नारायण मिश्र, मदन कुमार सेठ (मानव अधिकार आयोग), संपा गुहा (सीआईडी शाखा, गोल्ड मैडल वेट लिफ्टिंग), संजय सिंह, डा• मंजूरानी सिंह (प्रोफेसर, हिंदी विभाग, शांति निकेतन), राजाबाबू सिंह, कैलाश मिश्र, डा• शालिग्राम शुक्ल, मोहम्मद इम्तियाज़, अनिल राय, मणि प्रसाद सिंह, दिव्येंदु भट्टचार्य, (एमएमआईसी, एचएमसी), डा• सत्य प्रकाश तिवारी (हिंदी विभागाध्यक्ष, दीन बंधू कॉलेज), रमेश कुमार मिश्र (राजभाषा अधिकारी), उमेश राय सहित अन्य उपस्थित थे।

संस्था के चेयरमैन और संस्थापक हृदय नारायण मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने आगत विशिष्ठ अधिकारियों को स्मारक चिन्ह तथा शाल प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूप राय ने हिंदी-भोजपुरी के प्रति अपने प्रेम को स्पष्ट करते हुए इस संस्था के उद्देश्य ‘हिंदी को राष्ट्र-भाषा के पद पर आसीन करने’ की बात का समर्थन करते हुए अपनी सहमति प्रदान की। उन्होंने स्वयं कुछ अध्यापकों को संस्था द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति-पत्र, स्मारक चिन्ह, शाल प्रदान कर सम्मानित किया। वैशाली डालमिया सहित अन्य सभी विशिष्ठ अतिथियों ने सभा में आगत 121 अध्यापकों-अध्यापिकाओं को प्रशस्ति-पत्र, स्मारक-चिह प्रदान कर सम्मानित किया।

हृदय नारायण मिश्र ने संस्था के हावड़ा जिला शाखा के सभी पदाधिकारियों को स्मारक चिन्ह तथा तिरंगा उतरी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने आगत सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया तथा हिंदी भोजपुरी के विकास के लिए सभी को प्रेरित करते हुए उम्मीद जताई कि लोगों में जागरूकता का संचार कर वर्षों से उपेक्षित हिंदी तथा भोजपुरी को देश में और संविधान में उचित सम्मान अवश्य प्राप्त हो पायेगा और जब तक हिंदी तथा भोजपुरी को उचित स्थान न प्राप्त हो जाता है तब तक हमारा सामूहिक संघर्ष जारी ही रहेगा।

इस ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ को सफलता के चरम बिंदु तक पहुँचाने में संस्था के हावड़ा जिला शाखा के पदाधिकारी सुनील शुक्ल (अध्यक्ष), संतोष कुमार तिवारी (उपाध्यक्ष), उमेश यादव (उपाध्यक्ष), जुगनू दुबे (महासचिव), गौतम साव (महासचिव), गौतम शर्मा (सचिव) अंजनी राय (सचिव), राजेश शुक्ला (सचिव), मनमोहन शुक्ला (संयोजक), रवींद्र ठाकुर (संगठन मंत्री), दारा सिंह (संरक्षक), राजन सिंह (संरक्षक), राजेश कुमार सिंह (संरक्षक), राम पुकार शर्मा, अशोक मिश्र, प्रणवेश कुमार मिश्र, प्रमोद कुमार पाण्डेय, राम नाथ सिंह आदि का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन राम पुकार शर्मा तथा अंजनी राय ने परस्पर सामंजस्य बना कर किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News