यातायात अधिक्षक कैसे देगें अपने बहनों को इतना कीमती तोहफा?
वाराणसीः- रक्षा बंधन के अवसर पर शहर के जाम में फॅसी बहनों ने एसपी ट्रेफिक सुरेशचंद्र रावत से राखी बधाई में बतौर नेग जाम मुक्त बनारस की मॉग कर ली। इतने मॅहगे नेग की मॉग करने वाली बहनों को उन्होंने बचन भी दे दिया। इसको लेकर इतनी जज्दी कार्य योजना पर अमल किया जाएगा इसका अंदाजा तो बहनों को भी नहीं था।
जी हॉ आप सही समझ रहे है। जाम के झाम में बुनियादी कारण सड़क की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण का होना माना जा रहा है। इसके लिए कल यानि 10 अगस्त से 18 अगस्त तक शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया जाएगा। श्री रावत ने इसके लिए रूट मैंप भी तैयार कर लिया है। क्षेत्रवार टीम का गठन कर विभिंन विभाग के लोगो को लेकर इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा। इस दौरान अतिक्रमण हटाने के दौरान ही लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी। माना जा रहा है कि यातायात विभाग द्वारा चलाया गया यह पहला बड़ा अभियान होगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलने वाले इस अभियान में स्थानीय पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस, मजिस्ट्रेट, संबंधित सड़क विभाग के लोग शामिल होगे तकि किसी को कोई बहाना न मिल सके।
।। क्षेत्रवार चलने वाले अभियान का विवरण।।
10 अगस्तः- पाण्डेय पुर चौराहे से कालीमंदीर, पहड़ियॉ से आशापुर चौराहा, चंद्रा चौराहा से पंचक्रोशी चौराहा तक।
11 अगस्तः- भोजूबीर चौराहा से मछली मंडी, महाबीर मंदीर से अर्दली बाजार तिराहा, पुलिस लाईन चौराहा से कचहरी चौराहा, नसेसर चौकी से जज गेट के अतिरिक्त आयुक्त सभागार के बाहर तक।
12 अगस्तः- ताड़ीखाना तिराहा से चौकाघाट चौराहा, लकड़ीमंडी तिराहा से अंधरापुल चौराहा, मलदहिया से जय सिंह चौराहा तक।
13 अगस्तः- रोडवेेज से इंगलिसिया लाईन होते साजन सिनेमा तथा रेलवे के मालगोदाम तक।
14 अगस्तः- सिगरा चौराहा से रथयात्रा चौराहा, गुरूबाग तिराहे से कमच्छा चौकी एवं महमूर गंज चौकी तक।
16 तथा 17 अगस्तः- संत रविदास पार्क से बीएचयू गेट, संकटमोचन मंदिर से दुर्गाकुण्ड, भीखरी पुर तिराहे से सुंदरपुर होते हुए डीरेका गेट तक।
18 अगस्तः- लहुराबीर चौराहे से कबीरचौरा तिराहा, लोहटिया से मैदागिन चौराहा, फिर विशेश्वरगंज से गोलगड्डा, कज्जाकपुरा होते राजघाटपुल से रामनगर तक यह अभियान चलाया जाएगा।