संतोष यादव, सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा देश बचाओ देश बनाओ दिवस पर सैकड़ों की संख्या में आए सपाइयों ने सांप्रदायिक शक्तियों को देश के लिए खतरा बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति विधान परिषद सदस्य रामबृक्ष यादव ने कहा कि आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। गांधी की विचारधारा ख़त्म करने वाले लोग उत्तर प्रदेश और दिल्ली की कुर्सी पर काबिज हो गए है। इन बिघटनकारी ताकतों से देश को खतरा उत्पन्न हो गया है इसलिए आज देश बचाओ देश बनाओ का संकल्प समाजवादियों ने लिया है। यादव ने कहा कि संघर्षो के मामले में अखिलेश यादव का कोई विकल्प नहीं है। उनकी अगुवाई में एक नई क्रांति का आगाज हो चुका है देश को बाटने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नही होंगे।
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष जानकी पाल ने भी एकता अखंडता को कायम रखना देश के लिए जरूरी बताया। विधायक अनूप संडा ने कहा कि देश की बात करने वालों से सावधान रहना होगा। यह संघर्ष सत्ता पाने का नहीं है, विविधता में एकता अखंडता को बचाने का संघर्ष है। समाजवादी संघर्ष से देश बचायेंगे भी बनायेगे भी। पूर्व सांसद मो• ताहिर ने कहा कि देश ऐसे नहीं चलता है। आपस में लोगो को बाटने की साजिश चल रही है। ऐसी ताकतों से होशियार रहना होगा। सभा को एमएलसी शैलेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक संतोष पांडेय, राम चंदर चौधरी, सफ़दर रज़ा, अरुण वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्बीपाल यादव, मास्टर राधेश्याम यादव, सत्य नरायन रावत, मो• अहमद मेराज अहमद, रघुबीर यादव, धर्मेन्द्र सिंह, स्लाउद्दीन अहमद, दीपू श्रीवास्तव, उषा यादव, कमला यादव, परमात्मा यादव आदि ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर श्याम करन विश्वकर्मा, सूर्यनाथ यादव, खुर्शीद अहमद, अनीस अंसारी, रामकुमार यादव, रीता भारती, बैभव मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रोफेसर रामसहाय यादव व संचालन कोषाध्यक्ष सूर्यलाल यादव ने किया।