आईपीएफ का सर्वधर्म प्रेस कांफ्रेंस



कोलकाता, 08 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

इंडियन प्लूरलिज्म फाउंडेशन "आईपीएफ" द्वारा 06 अप्रैल 2018 को कोलकाता प्रेस क्लब में बौद्ध मठ से डा• अरुण ज्योति भीकू, वेसलेयान चर्च से रेव एफआर मार्टिन पाखे, राष्ट्रीय सेवा निकेतन से स्वामी सूर्य गिरिजी, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से मौलाना अबु तालीब रहमानी तथा संत कुटिया गुरुद्वारा से तरसीम सिंह की उपस्थिति में सर्वधर्म प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया। इस आयोजन के तहत देश में चल रही अराजकता को समाप्त और सदभाव को कायम रखने की कही गयी।

इस आयोजन के तहत समस्त राष्ट्र के लोगों तक प्यार व भाईचारा को पहुंचाना, महात्मा गाँधी व बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा दिए गए मूल्यों को लोगों तक पहुंचाने के उदेश्य से बात रखी गई।

वहीं वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल में कई दिनों से चल रहे कौमी फसाद पर दुख प्रकट करते हुए युवाओं में दया भाव को बढ़ाने की बात कही। सभी धर्म गुरुओं ने अपने विचारों की प्रतुति दौरान कहा कि सभी देशवासियों को अराजकता का अंत - "प्यार व दया" भाव से करने की आवश्यकता है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News