कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता



संतोष यादव, सुलतानपुर। सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड कादीपुर के भैया बहनों द्वारा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड के प्रधानाचार्य रविंद्र मोहन मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण के जीवनवृत्त को पढ़ने से पता चलता है कि श्री कृष्ण पूरे जीवनकाल में दूसरों के प्रति अपने जीवन को न्योछावर कर दिया ।आज नन्हें-मुन्ने भैया बहनों ने कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में भगवान कृष्ण के वेश धारण कर उनके जीवन में घटी घटनाओं की याद को ताजा कर दिया ।हमें आशा ही नहीं वरन विश्वास भी है कि आने वाले समय में सभी भैया बहन कृष्ण के जीवन चरित्र को अपनाकर अपना जीवन धन्य अवश्य करेंगे। कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई ।प्रथम चरण में अरुण से द्वितीय, शिशु क की आस्था सिंह प्रथम स्थान, अरुण की अन्वी सिंह द्वितीय, शिशु क की साध्वी अग्रहरि, प्रथम ख केआर्य पांडे, ओजस्वी पान्डेय, श्रेयांश तिवारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वही द्वितीय चरण में तृतीय से पंचम में चार ख की महिमा पान्डेय प्रथम स्थान, तीन ख की राजनंदनी द्वितीय स्थान,चार क की आकर्षिता मौर्या, पांच क केआर्यन मौर्य, अर्चिता मिश्र को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य बेदप्रकाश शुक्ल ने कराते हुये कार्यक्रम की उपदेयता पर प्रकाश डाला। आशुतोष सिंह, वन्दना सिंह एवं अधिवक्ता जय कृष्ण यादव निर्णायक के दायित्व का निर्वहन करते हुये कार्यक्रम की सराहना किया।अतिथियों का अभार प्रबंधक राम शकल शुक्ल व संचालन आचार्य विजय बहादुर सिंह ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष श्याम चन्द्र श्रीवास्तव, अच्छेलाल मिश्र, पिन्टू जायसवाल, श्रीकांत अग्रहरि, राम सजीवन यादव, धर्मेन्द्र शर्मा सहित अनेक अभिभावक व विद्यालय के सभी आचार्य, आचार्या मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News