पं० दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाना है : गोविन्द नारायण शुक्ला



संतोष यादव, सुलतानपुर। भाजपा का उद्देश्य समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास करना है, राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है, सुशासन और विकास के माध्यम से अन्त्योदय हमारा लक्ष्य है। यह उद्गार भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष अन्तर्गत आयोजित "सेवा सहयोगी संगम" कार्यक्रम में रामनरेश त्रिपाठी सभागार में व्यक्त किये।

"सेवा सहयोगी संगम" के जिला प्रमुख डा० रामजी गुप्ता के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री शुक्ला ने आगे कहा पं० दीनदयाल के सपनों का एक भारत - श्रेष्ठ भारत का निर्माण परोपकार व नि:स्वार्थ भाव से की गयी समाज सेवा से संभव है। बिना शासकीय सहायता प्राप्त किये जो स्वयंसेवी संगठन व व्यक्ति समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे है निश्चित ही वो हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम सबको गरीबों, दलितों व पीड़ितों की सेवा व विकास का संकल्प लेना होगा। उन्होंने इस मौके पर गोमती मित्र मण्डल, आजाद सेवा समिति,नव दुर्गा माता सेवा समिति, अंकुरण फाउण्डेशन, प्रताप सेवा समिति, घर फाउण्डेशन सहित 60 स्वयंसेवी संगठनों व समाजसेवियों को स्वच्छता अभियान, चिकित्सा सेवा, पर्यावरण, नि:शुल्क शिक्षा सेवा, गरीब कन्या विवाह, रक्तदान, कम्बल वितरण, दिव्यांग सेवा आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र व पुष्प देकर सम्मानित किया।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि "सेवा सहयोगी संगम" कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा० एम०पी० सिंह, जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, विधायक सीताराम वर्मा, जिला प्रभारी दयाशंकर यादव, शताब्दी वर्ष के जिला प्रमुख भोलानाथ अग्रवाल, समाज सेवी करतार केशव यादव, रज्जन सिंह, अफसर मिर्ज़ा, डा० दुर्गेश मिश्रा, डा०आशुतोष श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, दिनकर सिंह, विजय विद्रोही आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News