जवाबी कीर्तन का आयोजन



बहराइच। शसलामपुर चौराहे पर जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुभाष त्रिपाठी उपस्थित रहे। जवाबी किर्तन पूरी रात चलता रहा जिसमें सवाल जवाब का मुकाबला भी होता रहा। वही हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने इसका भरपूर आनन्द उठाया। कार्यक्रम का संचालन डा• राकेश पाण्डेय ने किया। कानपुर से आए शम्भु हलचल व हमीरपुर से पूनम आजाद ने पूरी रात लोगों को भक्तिमय संगीत से मुग्ध रखा। सुबह दोनों कलाकारों को सम्मानित कर विदाई दी गयी। कार्यक्रम में समिति के जवाहर यादव, बब्लू शुक्ला, नीरज सिंह, सालीग्राम, पूतन सिंह, मनोज मिश्रा, अंग्रेज सिंह, राकेश सिंह व अन्य मौजूद थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News