चैता की चैत्वाल्या और लोक गीत पर जमकर थिरके लोग



---प्रकाश पाण्डेय, कोलकाता, 15 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पहला वैशाख के मौके पर महानगर के 47 नम्बर वार्ड के अंतर्गत पड़ने वाले ईडन हॉस्पिटल रोड सर्विस क्वार्टर परिसर में "महाचैता चैत्वाली महोत्सव -2018" का आयोजन वार्ड के अध्यक्ष व तृणमूल नेता बिमल सिंह की ओर से किया गया। चैता से पूर्व समारोह में भोजपुरी लोकगीत संध्या व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी गायक व अभिनेता धरमेन्द्र चौबे और लोकप्रिय भोजपुरी गायिका मिताली राज ने उपस्थित सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। रंगारंग समारोह संग मधुर भोजपुरी गीतों की धुनों पर श्रोता जमकर थिरके।

वहीं इस लोक संगीत संध्या समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और चौरंगी विधानसभा की विधायिका नयना बंदोपाध्यायण ने शिरकत किया और अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भोजपुरी उन्हें बहुत पसंद है और वे गाहे-बगाहे भोजपुरी लोकगीतों को सुना करती है। मौके पर उपस्थित रहीं वार्ड की पार्षदा सुमन सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों को जोड़ने का काम करते हैं और इन कलाकारों ने हम सबका दिल जीत लिया है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व वार्ड अध्यक्ष बिमल सिंह ने कहा कि संस्कृति और लोक परम्पराएं हमेशा जोड़ने का काम करती है और जो चीज जोड़ने का काम करें उसका कोई तोड़ नहीं हो सकता है। अपनों को अपनों के करीब लाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य रहा। जिसमें हम काफी हद तक कामयाब रहे हैं। मेरी समझ से संगीत ही वो जरिया है जो आसानी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। वहीं चैता कलाकार रामजी ठाकुर और अजीत कुमार शुक्ला ने ठेठ भोजपुरिया अंदाज में चैता गीतों के जरिए भाव प्रेम, अपनत्व व वात्सल्य के साथ ही अद्भुत रस संगम से उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News