भाजपा उम्मीदवारों के लिए चुनावी प्रशिक्षण बैठक



हावड़ा (ग्रामीण), 17 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

जहाँ एक ओर पंचायत चुनाव को लेकर अनिश्चितता का माहौल है वहीं मामले पर तगड़ा बहस उच्च न्यायालय में चल रहा है। साथ साथ भारतीय जनता पार्टी की जमीनी योजनाओं को अमली जामा पहनाने का कार्य जारी रखते हुए हावड़ा जिला के सँकराइल विधानसभा के कांदुआ अंचल में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों को लेकर एक चुनावी प्रशिक्षण बैठक की।

जिला अध्यक्ष सुरजीत साहा, उपाध्यक्ष आशीष दास, महासचिव बिनय अग्रवाल, नबो कुमार दे की उपस्थिति में आयोजित इस विशेष बैठक में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय ने उम्मीदवारों को चुनाव प्रणाली पर संबोधित करते हुए विशेष बातों की ओर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ साथ केंद्र सरकार की ग्रामीण एवं किसानों के लिए लागू योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन सभी योजनाओं का लाभ देश के वे सभी नागरिक पा रहे है जहाँ भाजपा की सरकारें है परन्तु बंगाल में नहीं। बंगाल में ये योजनाएं जनता तक नहीं पहुँच पा रही है।

ज्ञात हो कि यहाँ की 20 में से 20 ग्राम सभा, तीनो पंचायत समिति एवम जिला परिषद की सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार दिया है और भाजपा ने इस अंचल में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं हावड़ा के प्रभारी श्यामल बसु, महिला नेत्री इसरत जहां, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रभाकर पण्डित, जिला नेता इंद्रदेव दुबे, जिला के कोषाध्यक्ष सुभाष झा की उपस्थिति में बैठक के बाद एक पदयात्रा का आयोजन किया गया जिसमें पूरे कांदुआ अंचल में घूम कर लोगों से भाजपा के समर्थन में वोट देने की अपील की गयी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News