भड़के सपाइयों का विरोध प्रदर्शन



संतोष यादव, सुलतानपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपाइयों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे बाजी की व साथ साथ कलेक्ट्रेट के सामने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का पुतला फूंका।

औरैया जाते समय समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश की गिरफ्तारी की खबर जैसे यहाँ पहुँची जिलाध्यक्ष प्रो• राम सहाय यादव की अगुवाई में सड़क पर निकले पूर्व विधायक अनूप संडा, सफ़दर रजा वरिष्ठ नेता एवं यूथ पदाधिकारी तथा नारेबाजी करते जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुँचे और प्रदेश सरकार को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए अपनी भड़ास निकाली। इस मौके पर महामंत्री मो• अहमद सलाउद्दीन, अहमद नगर अध्यक्ष सूर्यलाल यादव, अब्दुल हमीद घोषी, पूर्व प्रमुख अशोक वर्मा, सतीश पाठक, मेराज अहमद, भैयाराम मौर्य, सूर्यनाथ यादव, देवतादीन निषाद, परमात्मा यादव, कप्तान दूबे, तेजिंदर सिंह बग्गा, बैभव मिश्र, इनमुर्ररहमान, विकास चौरसिया सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News