हावड़ा, 23 अप्रैल 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
सोशल मिडिया फेसबुक पर सकलैन हैदर द्वारा चेंज इंडिया सेव इंडियन नाम से बनाये गए फेसबुक ग्रुप के पटल पर उत्तर हावड़ा के गोलाबाड़ी थाना स्थित पिलखाना निवासी कमर अंसारी उर्फ ज़ैद कमर द्वारा विवादित कार्टून पोस्ट किया गया जिसमें दर्शाया गया है कि भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख द्वारा सामूहिक बलात्कार किया जा रहा है।
असामाजिक तत्वों द्वारा राष्ट्र नेतृत्व को अपमानित एवं भारत के उच्च संवैधानिक पदों पर आशीन व्यक्तित्वों के साथ भारत की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए पिलखाना के सकलैन हैदर और कमर अंसारी के खिलाफ भाजपा नेता सुरेन्द्र जैन ने गोलाबाड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है। सुरेन्द्र जैन ने कहा कि इस तरह के घटिया और स्तरहीन पोस्ट जिससे भारतवर्ष के महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित देश की छवि धूमिल हो रही है जिसे देखते हुए स्थानीय गोलाबाड़ी थाना में दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्यवाई की मांग पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय ने कहा कि ये दिशाभ्रमित नौजवान है जिनको देश और देश के संविधान का ज्ञान नहीं है वर्ना कोई भारतीय नौजवान इस तरह की सोच भी नहीं रख सकता है। ऐसे लोगों पर देश द्रोह का मामला चलाना चाहिए जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।