संतोष यादव, सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे अशोक पांडेय के आकस्मिक निधन पर सुपर मार्केट स्थिति पार्टी कार्यालय पर एक शोक सभा कर सपाइयों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देते हुए पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया।
जिलाध्यक्ष प्रो• रामसहाय यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस शोकसभा में दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति व संकट की इस घड़ी में परिवारिजनों को इस अपार कष्ट सहने के लिए सहनशक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की गई। एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक अशोक पाण्डेय के निधन से पार्टी के साथ साथ व्यक्तिगत क्षति हुई है। आज हम सबने एक सच्चा समाजवादी नेता हमेशा के लिए खो दिया है। पूर्व विधायक अनूप संडा ने कहा कि अशोक पांडेय का निधन पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति है उनके निधन से पार्टी ने एक मजबूत सिपाही खो दिया है। जिलाध्यक्ष प्रो• यादव ने कहा कि अशोक पांडेय जैसा जनप्रतिनिधि बिरले मिलते है। उनकी सादगी सज्जनता हमेशा याद आती रहेगी उनके असामयिक निधन से आई कमी की भरपाई असंभव है। इस मौके पर महामंत्री मो• अहमद, सूर्यलाल यादव, अब्दुल हमीद घोषी, सत्यनरायन यादव, राकेश सिंह, सलाउद्दीन अहमद, परमात्मा यादव, नसीर अहमद, ब्लाक प्रमुख श्रवण यादव, डा• आशीष द्विवेदी, श्यामकरन विश्वकर्मा, देवेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, तेजिंदर बग्गा सहित कई मौजूद रहे।