जहां सड़े गले मांस परोसे जाते है, जहां अर्धनग्न अवस्था में नाच होती है



हावड़ा, 04 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

मोटी रकम लेने के बाद भी होटल द्वारा अपने ग्राहकों को सड़ा गला मांस परोसा जा रहा है। बेईमान और लालची व्यवसायिओं द्वारा कमाई के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य पर प्रहार कर उनके जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर हावड़ा द्वारा आज शाम उत्तर हावड़ा स्थित अशोका होटल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया गया। करीबन शाम 3 बजे किंग्स रोड से युवाओं की टोली एक पदयात्रा के माध्यम से नगर निगम और प्रशासन के नुमाइंदों सहित अशोका होटल के विरोध में नारे लगाते हुए होटल के मुख्य द्वार पर पहुँचे। बता दें कि पहले से ही वहाँ पर बड़ी संख्या में मौजूद पुलिस ने होटल के सामने कतार में आगे बढ़ रहे भाजपा कर्मियों को होटल में घुसने से रोका। वहीं मौके पर उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष सुरजीत साहा ने कहा कि जब बड़े नाम वाले होटल और रेस्टुरेंट का ये हाल है तब बाकियों का हाल आप खुद समझ सकते है, 250 रुपये प्लेट चिकन बिरयानी बेचने के बावजूद भी ये 20 दिन पुराने सड़े गले मांस खिला रहे है।

बता दें कि हावड़ा नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य, स्वास्थ विभाग एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने औचक निरीक्षण में पाया था कि इनके डीप फ्रीजर से 20 दिनों पुराना सड़ा गला चिकन, मटन, मछली, मटर सहित सेवन अवधि समाप्त वाले दूध के पैकेट भी पाए जिसे वे अपने कब्जे में लेकर गए है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय ने होटल पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये तो अब पता चला है जब पाप का घड़ा भर गया, इस होटल से स्थानीय लोग वर्षों से परेशान है, यहाँ देर रात तक नियमों की अनदेखी कर डांस बार चलता है, जहां लड़कियां अर्धनग्न अवस्था में नाचती है। देर रात जब होटल का बार बंद होता है तो पूरा इलाका घंटो तक शराबियों के तांडव का गवाह होता है, कई बार तो होटल कर्मचारी अपने ग्राहकों को भी होटल से बाहर निकालकर पीटते है।

भाजयुमो के जिला महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वो अभी होटल के रेस्टुरेंट को सील करें और इनके खिलाफ उचित कार्यवाई करें। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा उत्तर हावड़ा मंडल-III के महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा कि साधारण लोगों के मन मे ये धारणा होती है कि बड़े होटलों में अच्छा भोजन मिलता है पर इस घटना के बाद से होटल में खाने वाले लोगों पर क्या गुजरी होगी ! कार्यक्रम में भाजपा के जिला महासचिव बिनय अग्रवाल, भाजयुमो ज़िला सचिव आनंद सोनकर, विशाल जयसवाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश राय, भाजपा मंडल-II के अध्यक्ष अवधेश साव, गौतम गोस्वामी, अविनाश प्रताप सिंह, महेश बिनानी, प्रत्युष सिंह, बिनोद जयसवाल, राहुल महतो, सुजीत मल्लिक सहित सैकड़ों भाजपा समर्थकों ने होटल के सामने जमकर नारेबाजी की और होटल के बोर्ड पर कालिख पोता।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News