ई-मेल से भेजे नामांकन पत्रों को स्वीकार करने का निर्देश



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 08 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को इस महीने होने वाले पंचायत चुनावों के लिए ई-मेल से भेजे गए नामांकन पत्रों के वैध होने पर उनको स्वीकार करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति विश्वनाथ समाद्दार व अरिंदम मुखर्जी की खंडपीठ ने आयोग से कहा कि वह 23 अप्रैल को शाम तीन बजे तक ई-मेल से भेजे गए वैध नामांकन पत्रों को स्वीकार करे। 23 अप्रैल ही नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख थी।

इससे पहले हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को दक्षिण 24-परगना जिले के भांगड़ में कुछ निर्दलीयों की ओर से व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए नामांकन पत्रों को भी स्वीकार करने का निर्देश दिया था।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News