सोशल मीडिया में लोग चाहते हैं ममता बनें प्रधानमंत्री



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 10 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आगामी 2019 में माना जा रहा है कि भाजपा चुनाव जीतने में सफल नहीं हो सकेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री कौन होगा, इस बारे में जोरशोर से चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बताए जाने के बाद सोशल मीडिया में मोदी के विकल्प के तौर पर चर्चा शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर के साथ ‘चलो बदलाइ, एबार बांगाली प्रधानमंत्री चाई’ को लेकर अभियान शुरू हो गया है। तय समय पर पंचायत चुनाव होने के अदालत के आदेश के साथ ही मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री मानने वालों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। बताया जाता है कि पोस्ट पर भारी संख्या में लोग लाइक और शेयर कर रहे हैं।

हालांकि उक्त पोस्ट में तृणमूल कांग्रेस के डिजीटल सेल की मुहर नहीं है। बताया जाता है कि राज्य भर के तृणमूल कांग्रेस समर्थक और ममता के चाहने वाले उन्हें प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहते हैं। इसलिए ममता के प्रशंसकों की ओर से जनमत गठित करने के लिए यह प्रयास शुरू किया है। बताया जाता है कि कुछ ही घंटों में हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। सूत्रों का कहना है कि पोस्ट को पसंद और शेयर करने वालों की भारी संख्या से पता चलता है कि तृणमूल समर्थक लोग सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय हैं।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई बार साफ तौर पर एलान कर चुकी हैं कि वे प्रधानमंत्री पद की दावेदार नहीं हैं और उनका काम बिल्ली के गले में घंटी बांधने और देश में धर्मनिरपेक्ष सरकार गठन करने के मामले में लोगों को एकजुट करना है। लेकिन बताया जाता है कि तृणमूल कांग्रेस के स्वयंसेवक सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। ऐसे लोगों की ओर से जिला स्तर पर तृणमूल के विकास कार्यों के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए पेज चालू किए गए हैं। ऐसे ग्रूप की फ्रेंड लिस्ट देखने से पता चलता है कि हजारों लोग इसमेंजुड़ गए हैं।

ममता लहर को जनता की लहर बनाने वाले तृणमूल कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि दीदी ने नजरुल मंच में दल की कोर कमेटी की बैठक में निर्देश दिया था कि हमें ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर सक्रिय होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया था कि राज्य में अफवाहें फैलाने वालों पर नजर रखने और राज्य में शांति-भाईचारा कायम रखने के लिए मुहल्ले-मुहल्ले में सोशल नेटवर्किग टीम का गठन किया जाना चाहिए। भाजपा और संघ परिवार की ओर से राज्य में झूठ और अफवाहों का बाजार फैलाया जा रहा है। ऐसे में बंगाल के प्रधानमंत्री को दुनिया के सामने लाकर विरोधियों के हौसले और ज्यादा पस्त किए जा रहे हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News