न्यू दीघा, 13 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
कियो जापान शोटोकन कराटे डू, पश्चिम बंगाल द्वारा न्यू दीघा में 11 मई से 13 मई 2018 तक ऑल बंगाल शोटोकन समर कैम्प 2018 आयोजित किया गया हैं। जज एशियन कराटे फेडरेशन/टुर्नामेंट कमीशन कराटे एशोसिऐशन इंडिया स्टाइल चीफ क्योसी मोहम्मद जहांगीर, रेन्सी मोहम्मद कौसर- चीफ इंस्ट्रक्टर पश्चिम बंगाल/टेकनिकल डायरेक्टर सहित 15 जिलों से करीब 47 इंस्ट्रक्टरों ने हिस्सा लिया। वहीं वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नये कायदे व कानून से लोगों को अवगत कराया गया साथ साथ 2020 ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए एडवांस ट्रेनिंग भी करवाया गया।