रक्तदान है उत्तम सेवा : हावड़ा स्वामी सहजानन्द मिशन



हावड़ा, 13 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

यदि करना है मानव सेवा, रक्तदान है उत्तम सेवा। "हावड़ा स्वामी सहजानन्द मिशन" संस्था द्वारा उत्तर हावड़ा स्थित उत्तर हावड़ा महिला मण्डल (सोहनदीप अपार्टमेंट) परिसर में रविवार 13 मई 2018 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल सरकार में सहकारिता मंत्री अरुप राय उपस्थित रहे। उन्होंने स्वामी सहजानन्द के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में मंत्री श्री राय ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला साथ साथ शिविर में भ्रमण करते हुए रक्त दाताओं से मुलाकात कर आभार प्रकट किया व सभी का विशेष रुप में हौसला भी बढ़ाया।

रक्तदान शिविर में पश्चिम बंगाल सरकार में खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला, गौतम चौधरी, अनूप चक्रवर्ती, समित घोस व अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र भेंट कर किया गया। संचालन विनायक सिंह ने किया।

नार्थ हावड़ा समर्पण, भवानी सेवा संग, शमा स्पोर्टिंग, नीलगीरी अपार्टमेंट, श्री सदन अपार्टमेंट, सोहनदीप अपार्टमेंट, गोकुल अपार्टमेंट व शिवा गेस्ट हाउस इस रक्तदान शिविर में सहयोगी रहे। संस्था "हावड़ा स्वामी सहजानन्द मिशन" के अध्यक्ष अनिल पाण्डेय शिविर दौरान सक्रिय रहे व आयोजन को सफलता तक मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका में दिखे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News