लाइफ केयर रिलीफ सोसाइटी द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित



---अर्चना साव (हिन्दू काल अखबार), हावड़ा, 14 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर हावड़ा के पिलखाना स्थित लाइफ केयर रिलीफ सोसाइटी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार 13 मई 2018 को किया। इस चिकित्सा शिविर में लगभग 200 लोगों ने अपना परीक्षण करवाते हुए लाभ उठाया। बता दें कि ब्लडप्रेशर, शुगर एवं आंखों की जांच की गई। इस शिविर में 2 डॉक्टर और एक लैप पर्सन मौजूद रहे व स्वास्थ्य की जांच में जुटे थे।

इस शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 16 से पार्षद मोहम्मद रुस्तम, अब्दुल कयूम अंसारी, पार्थो भौमिक, जावेद रजक, मोहमद साबिर अंसारी सहित अन्य उपस्थित हुए। शिविर की फाउंडर सचिव रबीया खातून, संयोजक मोहम्मद नईम सक्रिय दिखे। वहीं रबीया खातून ने कहा कि अब से हर शनिवार चिकित्सा शिविर का आयोजन इस लाइफ केयर में होगा। वहीं इस बात से स्थानीय लोगों में पसन्नता देखी गई।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News