चुनावी हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि



हावड़ा, 15 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

सोमवार 14 मई को पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत चुनाव समपन्न हुआ। वहीं चुनावी हिंसा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर हावड़ा मण्डल I, II व III द्वारा आज शाम लगभग 5 बजे उत्तर हावड़ा स्थित ओड़िया पाडा मोड़ से कैंडल मार्च निकाला गया। यह प्रतिवाद जुलूस डॉ• अबनी दत्ता रोड, डबसन रोड, मुखराम कनोडिया रोड से होते हुए हावड़ा बस स्टैंड के पास मातंगिनी हाजरा की प्रतिमा के पास अपने अंतिम पड़ाव पहुँचा। वक्ताओं ने सभी के अपनी अपनी बात रखी।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय, अवधेश साव, सुरेन्द्र जैन, ओम प्रकाश सिंह, बबिता जैन, विशाल जयसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News