ईच्छापुर्ण देव स्थान मन्दिर : श्री शनि देव जन्मोत्सव



हावड़ा, 15 मई 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

रोजाना हजारों हजार लोगों का रविन्द्र सेतु-हावड़ा ब्रिज होते हुए कोलकाता जाना होता है। हावड़ा ब्रिज के दहलीज पर कदम रखने से पूर्व "ईच्छापुर्ण देव स्थान मन्दिर" में नद-मस्तक होते हुए ही लोग अपने मंजिल की ओर बढ़ते है। हजारों हजार लोगों के आस्था का केन्द्र है ईच्छापुर्ण देव स्थान मन्दिर। विभिन्न धार्मिक अवसरों पर समाज के हर तबके का व्यक्तित्व प्रभु के दरबार में हाजरी लगाने आता है। यहाँ साल भर विभिन्न धार्मिक अवसरों पर धार्मिक अनुष्ठान विधिवत आयोजित होता रहता है जिसमें गरीब व धनवान सब साथ सम्मिलित होते हैं।

मंगलवार 15 मई को श्री शनि देव जी महाराज का जन्मोत्सव मन्दिर समिति के सेवकों व अपार भक्तों द्वारा विधिवत धार्मिक अनुष्ठान का पालन करते हुए हर्षोउल्लास संग मनाया गया। पूजा-हवन सहित संध्या आरती का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। प्रसाद रूपी भण्डारा की भी व्यवस्था की गयी थी जो संध्या आरती पश्चात मध्य रात्रि तक चलता रहा व कई हजार लोगों ने इस विशेष पावन अवसर पर प्रसाद को ग्रहण किया।

समाजसेवी हीरालाल रमेश सोनकर, सुनिल कुमार गुप्ता, पन्नालाल सुरेश सोनकर सहित अनेक कार्यकर्ता अनुष्ठान के प्रारम्भ से सफलता तक सक्रिय रहे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News