वाराणसी। बनारस हिन्दू यूनिवरसिटी के कला संकाय के अन्तर्गत चलने वाले डिप्लोमा व पी०जी० डिप्लोमा पर्यटन प्रबन्धन व ऑफिस प्रबन्धन पाठ्यक्रमो के राजीव गाँधी दक्षिणी परिसर में रिक्त स्थानों पर बिना परीक्षा के सीधे प्रवेश के लिए ओपेन काउंसेलिंग दिनांक 31 अगस्त व 01 सितम्बर 2017 को राजीव गाँधी दक्षिणी परिसर, बरकछा, मिर्जापुर में आयोजित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे के मध्य अपने प्रमाण पत्रों के साथ राजीव गाँधी दक्षिणी परिसर, बरकछा, मिर्जापुर में उपस्थित होकर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है।
दो वर्षीय पार्ट-टाइम डिप्लोमा इन टूरिज्म मैनेजमेंट की प्रवेश योग्यता केवल इंटरमिडियट पास (लगभग रुपये 10,000/- फीस, वार्षिक)। एक वर्षीय फुल-टाइम पी०जी० डिप्लोमा इन टैवेल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट व पी०जी० डिप्लोमा इन आफीस मैनेजमेंट की प्रवेश योग्यता स्नातक पास (लगभग रुपये 20,000/- फीस, वार्षिक) है।
उपरोक्त दोनो पाठ्यक्रमों में सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग की सीटे रिक्त है।