पहले बैच के 24 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया



संतोष यादव, सुलतानपुर, 30 अगस्त। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कम्प्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग में प्रशिक्षण प्राप्त छात्र छात्राओं के निकले पहले बैच के 24 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

प्रमाण पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार दिनेश दूबे ने प्रशिक्षण प्राप्त छात्र-छात्राओं को खुद के अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की सलाह देते हुए कहा कि यह सोच छोटी होगी कि आप लोग नौकर बनने जा रहे हैं। हम आपनी क्षमता विश्वास खोते है तभी नीचे गिरते है। दिनेश दूबे ने पहले बैच के निकले इन प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कि सिस्टम में अनेक रोड़े हैं लेकिन उससे नर्वस होने की जरूरत नहीं है उसमे आकर संघर्ष करने व मुकाबला करने की जरूरत है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की जिला प्रभारी बबिता ने प्रशिक्षणार्थियों को आगे आने वाली कठिनाइयों से निजात के टिप्स दिए साथ ही स्वरोजगार के लिए आने वाली समस्याओं के समाधान भी बताये। वही ग्लोबल कम्प्यूटर सेंटर के संचालक बृजेश यादव ने रोजगार से जोड़ने की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सोच की सराहना भी की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रहमान व संचालन विजय विद्रोही ने किया। मौके पर स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष उमा कसौधन, प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही, सरवर रहमान, संदीप सिंह, राजन सिंह, कृपाशंकर, नितिन वर्मा, जयप्रकाश अदि मौजूद मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News